फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बरकरार, कच्चे रास्तों पर रखी जा रही नजर

Fri, 09 May 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा के लिहाज से जारी हुए अलर्ट के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस के साथ एसएसबी के जवान बॉर्डर क्षेत्र में गश्त कर हर गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। कच्चे रास्तों पर विशेष निगरानी बरती जा रही है। बृहस्पतिवार को भी पुलिस और एसएसबी के जवानों ने गश्त की।
विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद मंगलवार रात भारतीय सेना की ओर पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। इसके बाद सुरक्षा के लिहाज से देश में सतर्कता बढ़ाई गई। प्रदेश में भी डीजीपी की ओर से रेड अलर्ट जारी कर चौकसी बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिले में भी पुलिस अफसरों ने जरूरी निर्देश जारी किए।
शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों के अलावा भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बृहस्पतिवार को भी माधोटांडा और हजारा पुलिस ने एसएसबी जवान बॉर्डर क्षेत्र में मुस्तैद रहे। पक्के रास्तों के अलावा बीहड़ कच्चे रास्तों पर भी निगरानी की गई। टीमों ने संयुक्त रूप से गश्त की। माधोटांडा क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी ने सीमावर्ती गांव सुंदरनगर, बूंदीभूड़ के अलावा नौजल्हा नंबर दो क्षेत्र में स्थानों को देखा। इसके अलावा शारदा नदी के घाटों पर भी निगरानी की जा रही है। क्षेत्रीय लोगों को सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए जागरूक किया गया। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त को प्रभावी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें