फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पांच सौ उपभोक्ताओं की बिजली सात घंटे रही गुल

Fri, 09 May 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में बंच केबल डालने के चलते पांच सौ उपभोक्ताओं की बिजली करीब सात घंटे से ज्यादा गुल रही। पूर्व सूचना न मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में पिछले पांच दिनों से बिजली कटौती का खेल जारी है। घंटों हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं फाल्ट से भी आपूर्ति बाधित है। बृहस्पतिवार को शहर के गैस चौराहे से बजरिया जाने वाले मार्ग पर बंच केबल डाले जाने का काम किया गया। इससे इस इलाके के पांच सौ उपभोक्ताओं को सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी। पूर्व सूचना न होने से उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी हुई। शाम को बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद भी कटौती का खेल जारी रहा। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, अवध नगर, बल्लभ नगर, निरंजनकुंज, तुलाराम, मधुवन, सुनगढ़ी क्षेत्र आदि इलाकों में बिजली कटौती का खेल चलता रहा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि बंच केबल डाले जाने का काम हुआ। इसके चलते आपूर्ति बाधित रही। अन्य जगह सप्लाई सही रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें