पूरनपुर। नगर की आरा मशीन और नखासा मोहल्ला स्थित प्लॉट पर सोमवार को छापेमारी में सामाजिक वानिकी की टीम ने सागौन की लकड़ी के 28 और पीपल की लकड़ी के 22 बोटे के साथ पीपल की जलौनी लकड़ी भी बरामद की गई। बरामद सामग्री को फिरोज को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
सामाजिक वानिकी के रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि प्लॉट से लकड़ी बरामदगी पर शेरपुरकलां निवासी सईम खां और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टीम में फॉरेस्ट गार्ड सुरजीत सिंह, वन रक्षक हर्षित मिश्रा व नितेंद्र कुमार शामिल रहे। टीम ने बताया कि आरा मशीन पर छापेमारी में मिली लकड़ी के कागजात आरा मशीन संचालक के पास मिले हैं। संवाद