फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले में सड़कों पर सक्रिय रहेंगी 49 एंबुलेंस, डायल करें 108

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे, झगड़े में घायल व गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए सीएमओ ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

पीलीभीत। होली के त्योहार पर किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रंगों के इस पर्व पर अक्सर झगड़े, सड़क दुर्घटनाएं, नशे की हालत में हादसे और अचानक तबीयत बिगड़ने की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में आमजन को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में कुल 49 एंबुलेंस अलर्ट मोड पर रहेंगी। जरूरत पड़ने पर लोग डायल 108 कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिला मुख्य चिकित्साधिकारी सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जिले में 49 एंबुलेंस में से 26 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैनात रहेंगी। इनमें प्रसूता को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने के लिए आवश्यक उपकरण व प्रशिक्षित स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया। वहीं, 23 सामान्य एंबुलेंस झगड़े में घायल, सड़क दुर्घटना में घायल, नशे के कारण बेहोशी अथवा अन्य आपात स्वास्थ्य समस्याओं के मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सक्रिय रहेंगी। सभी एंबुलेंस कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने और त्वरित रिस्पॉन्स देने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग भी रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें