फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में 269 दिव्यांगजनों को बांटे गए 485 उपकरण

विज्ञापन
पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में दिव्यांगजनों को उपकरण बांटते प्रभारी मंत्री। संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि तमाम योजनाओं का लाभ बगैर भेदभाव के सभी वर्गों को दिया जा रहा है। हर पात्र को आवास मिले। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। आवास के नाम पर अगर कहीं वसूली का मामला होता है तब उसकी शिकायत करें।
विज्ञापन


वह गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एडिप योजना के तहत एलिम्को की ओर से दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे। समारोह में 269 दिव्यांगजनों को 485 उपकरण बांटे गए। इसमें 35 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसिकिल, 166 को ट्राईसिकिल, २५ को फोल्डिंग व्हीलचेयर, 170 को बैसाखी, 21 को वॉकिंग स्टिक (छड़ी), दो को रोलेटर, तीन को ब्रेल केन, नौ को सुगम्य केन, 38 को श्रवण यंत्र (कान की मशीन), 16 को कृत्रिम अंग एवं कैलीपर बांटे गए।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, विधायक बाबूराम पासवान, गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य आदि ने विचार रखे। संचालन सुखवीर सिंह भदौरिया ने किया। समारोह में डीडीओ संजय कुमार, एसडीएम अजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
322 दिव्यांगजनों का परीक्षण कर बांटे प्रमाण पत्र

पूरनपुर। स्वामी एजुकेशनल काम्प्लेक्स महाविद्यालय में मंगलवार को लगाए गए शिविर में 322 दिव्यांगजन पहुंचे। जिनका चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण किया और प्रमाण पत्र जारी किए।
शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर ने किया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके चावला, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सक्सेना, मानसिक रोग विशेषज्ञ सचिन प्रजापति, डॉ. प्रवीण शर्मा ने टीम के साथ दिव्यांगजनों का परीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि/ भाजपा नेता गुरभाग सिंह, इमरान, राजेंद्र कुमार, अंकुर भटनागर के अलावा महाविद्यालय के रवि यादव का खासा सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें