फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 477 प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसिलिंग

Sat, 31 Oct 2015 11:25 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की चल रही प्रक्रिया के तहत अंतिम दिन 477 प्रशिक्षु शिक्षिकों ने काउंसिलिंग में भाग लिया।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय में छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रथम चरण के प्रशिक्षुओं को शिक्षक बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पहले दिन पहले दिन 194 महिला, विकलांग महिला व पुरुष प्रशिक्षुओं, दूसरे दिन 206 महिला प्रशिक्षु शिक्षकों ने काउंसिलिंग में हिस्सा लिया।

इधर नियुक्ति प्रक्रिया के अंतिम दिन पुरुष प्रशिक्षुओं की काउंसिलिंग की गई। काउंसिलिंग दो काउंटरों पर हुई।

एक काउंटर पर एक से 246 तक और दूसरे काउंटर पर 247 से 477 क्रमांक वाले प्रशिक्षुओं की काउंसिलिंग की गई। इसके चलते ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में सुबह से ही खासी चहल पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिलिंग बीएसए अंबरीष कुमार यादव की देखरेख में संपन्न हुई।

 इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल, वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह, पंकज शाक्य आदि मौजूद रहे। बीएसए ने बताया कि काउंसिलिंग में भाग ले चुके प्रशिक्षुओं को सप्ताह भर के भीतर नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें