लिटिल एंजिल्स स्कूल में हुई एथलीट मीट में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर
हिस्सा लिया। ओवर ऑल परफारमेंस में वलीटा हाउस ने बाजी मारी।
शहर के
गांधी स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल
ने मशाल जलाकर किया। स्कूल कैप्टन अमन खान व साक्षी सिंह ने मशाल के साथ
स्टेडियम में दौड़कर एथलीट की शुरूआत की।
दो सौ मीटर रेस में नमन जैसवार,
कुशाग्र अग्रवाल, प्रांजल अग्रवाल, जूनियर ब्वायज 200 मीटर रेस में अखिलेश
कुमार, शिखर चतुर्वेदी, अमित भारती, सीनियर ब्वायज लांग जम्प में नमन
जैसवार, चिराग गुप्ता, मोहम्मद जीशान रजा, जूनियर गर्ल्स 200 मीटर रेस में
पलक अग्रवाल, नैंसी अग्रवाल, मुस्कान गुप्ता ने क्रमश: पहला, दूसरा और
तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर गर्ल्स में जसलीन साहनी, अनुष्का
शर्मा, कनिका कौशिक, सीनियर गर्ल्स लांग जम्प में राजदीप कौर, शिवानी
शर्मा, मेघा श्रीवास्तव, जूनियर ब्वायज 400 मीटर रेस में आशीष वर्मा, तौशिल
वर्मा, अखिलेश कुमार, जूनियर गल्र्स लांग जम्प में अनिका गंगवार, तनीशा
मिश्रा, कशिश राणा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके
अलावा 100, 200, 400, 800, 900, 1500 मीटर इंटर हाउस प्रतिस्पर्धा में
छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ओवर ऑल परफारमेंस में वलीटा
हाउस, मरीना व नैगरीटा हाउस ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त
किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
किया। संचालन माला अद्वित्य ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल
समेत सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।