पूरनपुर। गन्ना समिति में 16 सितंबर से शुरू हुए सात दिवसीय सट्टा प्रदर्शन मेला का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान 454 किसानों ने अपने शिकायतें दर्ज कराई। इसमें से 439 का निस्तारण कर दिया गया। सोमवार को मिली शिकायतों का निस्तारण मंगलवार तक कर दिया जाएगा।
सहकारी गन्ना समिति परिसर में हुए मेला में पर्यवेक्षक सर्किल वार 22 टेबल लगाई गईं थीं। मेला में प्रतिदिन पांच सौ किसान पहुंचे। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 439 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया। सोमवार को मिली शिकायतों का निस्तारण मंगलवार को करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गन्ना किसान समिति का सदस्य बनने को 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।