फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 करोड़ की लागत से  बनेगी माधोटांडा रोड

Mon, 21 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील माधोटांडा रोड के दिन अब बहुरने वाले हैं। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज के प्रयासों से शासन ने इस मार्ग के लिए वित्तीय स्वीकृत दे दी है। इस मार्ग का निर्माण 44 करोड़ रुपये की लागत से होगा। 
विज्ञापन

कई सालों से खस्ताहाल हुई माधोटांडा रोड पर वाहन लेकर चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल था। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने बताया कि उनके प्रयासों से इस मार्ग के निर्माण के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृत मिल गई है। पीलीभीत से माधोटांडा तक कुल 30 किलोमीटर सड़क का निर्माण 44 करोड़ रुपये से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्ग के निर्माण के आदेश भी शीघ्र जारी होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें