घुंघचाई। घुंघचाई थाना क्षेत्र के पिपरिया मझरा गांव में रविवार को एक ठेकेदार ने बिना परमिट के 42 सागौन के हरे पेड़ काट दिए। पेट्रोल पंप के पास एक प्लॉट में खड़े इन पेड़ों पर ठेकेदार ने आरा चलाया था।
विज्ञापन
देर शाम हाईवे से लकड़ी से भरी ट्रॉली गुजरने की सूचना वन विभाग को मिली। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ठेकेदार से संबंधित दस्तावेज मांगे। दस्तावेज की जांच-पड़ताल के बाद टीम ने परमिट में दर्ज विवरण के आधार पर लकड़ी की जांच की। सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर कपिल कुमार ने बताया कि ठेकेदार के पास 42 पेड़ों की परमिट और निकासी थी। मामले की जांच की जा रही है।