फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भारत को जानो प्रतियोगिता में विजेताओं को मिले पुरस्कार

Mon, 02 Nov 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
भारत विकास परिषद की प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। भारत विकास परिषद उत्तरी मध्य क्षेत्र वन के प्रांत रोहिलखंड (पूर्व) ने स्थानीय पुष्प इंस्टीट्यूट में प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की। यह प्रतियोगिता संस्था के वरिष्ठ सदस्य दिवंगत अनिल मैनी की याद में हुई।
प्रांत अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रांत महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना ने कहा कि दिवंगत अनिल मैनी संस्था के कर्मठ संस्थापक कार्यकर्ता थे। जूनियर ग्रुप की प्रतियोगिता रवि चंद्रा ने और सीनियर ग्रुप की लक्ष्मीकांत शर्मा ने संपन्न करवाई। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार सिंह यादव और क्षेत्रीय पर्यवेक्षक अजय बिश्नोई ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर ग्रुप में टाइगर शाखा जेएमबी स्कूल के चारर्बी गुप्ता व धैर्य मौर्य प्रथम रहे। गौरीशंकर शाखा बदायूं के वरुण वंशिका को द्वितीय और गोमती शाखा पूरनपुर को तृतीय पुरस्कार मिला। सीनियर ग्रुप में बांसुरी शाखा पीलीभीत लिटिल एंजेल स्कूल के उत्तम सिंह माथुर व अथर्व बिज प्रथम आए। गोमती शाखा पूरनपुर के मानसी प्रजापति व शाहबाज हुसैन द्वितीय तथा टाइगर शाखा पीलीभीत तृतीय स्थान पर रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें