फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री बस ने कार में टक्कर मारी, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर डूंडाहेड़ा बस स्टैंड के समीप बस ने कार में साइड मार दी। इसमें कार और बस में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लोनी निवासी नितिन अपनी पत्नी सीमा के साथ कार में सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में बड़ौत मिलने जा रहे थे। जब वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर ग्राम डूंडाहेड़ा बस स्टैंड के समीप पहुंचे। तभी बस ने कार में साइड मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार में सवार नितिन व उसकी पत्नी सीमा एवं बस में सवार यात्री अजय, मोहित, विरेंद्र व महिला विमला सहित छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में इलाज कराया। इलाज कराने के बाद कार और बस चालक के बीच लोगों ने समझौता करा दिया। इसके बाद सभी लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें