खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर निवासी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष अतुल आत्रेय को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा ने शनिवार को मुरादाबाद के गजरौला में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी देकर मनोनयन पत्र सौंपा। अतुल आत्रेय को महासभा का राष्ट्रीय सचिव बनाने पर बागपत जिला कार्यकारिणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिवमोहन भारद्वाज, सुरेंद्र पांडे, विक्रम दत्त शर्मा, सुधीर कांत, प्रमोद हितैषी, डॉ. वेदप्रकाश शर्मा आदि रहे।