फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतें अब स्वयं के संसाधनों से बढ़ाएंगी आय

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतें अब स्वयं के संसाधनों से बढ़ाएंगी आय
विज्ञापन


पीलीभीत। ग्राम पंचायतों को स्वावलंबी बनाने के लिए शासन स्तर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही ग्राम पंचायतें स्वयं के संसाधनों से आय बढ़ाएंगी। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। शासन से मिले निर्देश के बाद विभागीय अफसर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इस कार्य के लिए ग्राम प्रधान और सचिवों को पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों के लिए सरकार की ओर से ग्राम प्रधानों को राशि दिए जाने के साथ ही कई ऐसे अधिकार दिए गए हैं, जिसका प्रयोग कर वह गांव के विकास को चार चांद लगा सकते हैं, लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायतों में ऐसा नहीं होता। ग्राम पंचायतें सिर्फ शासन से प्राप्त होने वाली राशि पर ही निर्भर रह गई हैं। जिसके चलते शासन ने ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही खुद के संसाधनों से आय बढ़ाने की दिशा में प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। इसकी जिम्मेदारी डीपीआरओ को मिली है। सीडीओ राजीव बनकटा ने बताया कि शासन की पहल पर प्रधान और सचिवों का पीएफएमएस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे ग्राम पंचायतें स्वयं की आय से गांव के विकास कार्यों को करा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ग्राम पंचायतें इस तरह बढ़ाएंगी आय
जिले में 721 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें लगभग सभी ग्राम पंचायतों में तालाब, ग्राम समाज की भूमि के अलावा गांव में मेले और बाजार लगते हैं। शासन की मंशा है कि तालाब में मछली पालन और सिंघाड़े की पैदावार कर मुनाफा कमाया जाए। ग्राम समाज की भूमि को पट्टे पर देकर, मेले व बाजार में लगने वाली दुकानों से होने वाली आय से गांव का विकास कराया जाए। इसके साथ ही अन्य संसाधनों से भी आय बढ़ाने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें