17 पीबीटीपी 20
विसर्जन शोभायात्रा के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव का समापन
शारदा नदी में प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। गणेश चतुर्थी महोत्सव के समापन पर सोमवार को नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों पर थिरकते और गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया का जयघोष लगाते और गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा शारदा नदी के तट पर पहुंची। वहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
बृहस्पतिवार को शोभायात्रा के साथ नगर में पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। कार्यक्रम में प्रत्येक दिन सुबह और शाम को भजन, कीर्तन, आरती, प्रसाद वितरण हुआ। सोमवार को पूर्णाहुति के बाद नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को लेकर नगर के कई स्थानों पर मटकी बांधी गई। युवा श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मीनार बनाकर मटकी फोड़ी। शोभायात्रा में संजय गुप्ता, नरेश वर्मा, दिनेश वर्मा, अमोल मराठा, किशन मराठा, सतीश मराठा, हरी मराठा, पुनीत पांडेय, हर्षवर्धन आदि प्रमुख लोग थे।