17 पीबीटीपी 1 से 4 तक
पूरनपुर की गुरुप्रीत ने 800 मीटर दौड़ में मारी बाजी
जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज
चिलचिलाती धूप में ही एथलेटिक ट्रैक पर दौड़े प्रतिभागी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग की 68वीं जनपदीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को आगाज हो गया। जिले भर के 41 विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट निकालकर सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। प्रतिभागियों को चिलचिलाती धूप के बीच ही प्रतियोगिताओं में भागीदारी करनी पड़ी। इस दौरान कुछ छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। हालांकि कुछ देर बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया।
गांधी स्टेडियम में शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम देवेंद्र कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण कर किया। प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। विगत वर्ष के चैंपियन रहे खिलाड़ी श्यामाचरन ने मशाल के साथ ट्रैक का चक्कर लगाया। इस दौरान जीजीआईसी, अंगूरीदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, ज्ञान प्रशांत मेमोरियल इंटर कॉलेज आदि की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पहले दिन सीनियर और जूनियर बालक-बालिका वर्ग की 800 व 600 मीटर दौड़, लंबी कूद प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डीआईओएस संतप्रकाश, बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश वर्मा, तुलाई सिंह गंगवार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अखलाक हसन खां, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, रामप्रसाद सरोज, सुखविंदर कौर, अनीता मिश्रा, सर्वेश गंगवार, रमेश चंद्र, राकेश कुमार सक्सेना, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में रमेश चंद्र, संजय सरकार, संजीव वर्मा, जयहिंद मौर्य, अनीता जोशी, हरद्वारीलाल, प्रशांत सक्सेना, यासीन अहमद, सूरज सहाय आदि का सहयोग रहा। संचालन खेल शिक्षक राजेश शुक्ला और डॉ. दीनदयाल शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक व ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीसी गंगवार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
00
चिलचिलाती धूूप में दौड़े प्रतिभागी
प्रतियोगिता को लेकर जिलेभर के स्कूलों के प्रतिभागियों का सोमवार सुबह नौ बजे से ही गांधी स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गया। करीब 11.30 बजे मुख्य अतिथि पहुंचे, तब कहीं जाकर कार्यक्रम की शुरूआत हो सकी। सोमवार को धूप इतनी तेज थी कि ट्रैक पर दौड़ रही तीन छात्राएं भी निढाल होकर गिर पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद छात्राओं की हालत में सुधार देखा गया।
00
प्रतियोगिताएं विजेता (प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रम में)
800 मीटर दौड़ (सीनियर बालक) - मोहम्मद अय्यूब, उत्तम कुमार, श्यामाचरन।
800 मीटर दौड़ (सीनियर बालिका) - गुरुप्रीत कौर, विधा।
लंबी कूद (सीनियर बालक) - मोहम्मद अय्यूब, तरुण, अमन राय।
800 मीटर दौड़ (जूनियर बालक) - रामकिशोर, सुमेंद्र गोस्वामी, शमून मलिक।
800 मीटर दौड़ (जूनियर बालिका) - पायल वर्मा, सीमा कौर, प्रियंका मंडल।
लंबी कूद (जूनियर बालक)- मोहम्मद जैश, अमित सिंह, ताजिम खां।
600 मीटर दौड़ (सब जूनियर बालक) - फईम, विशाल भारती, मोहम्मद रिजवान।
600 मीटर दौड़ (सब जूनियर बालिका) -प्रतिमा मंडल, पूजा देवी, नन्हीं देवी।
लंबी कूद (सब जूनियर बालक)- रवि गंगवार, फरदीन।