खेकड़ा (बागपत)।
गणेश महोत्सव समिति ने बुधवार को शहर में शोभायात्रा निकाली। इसके बाद सीताराम मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम विधि विधान के साथ शुरू हो गए।
बुधवार को नगर में गणेश महोत्सव समिति के तत्वाधान में भगवान गणेश की शोभा यात्रा बैंड बाजो भजन कीर्तन मंडली के साथ निकाली । बैंड बाजे भजन कीर्तन मंडली एवं श्रद्धालु भगवान गणेश की जय जय कार कर भक्ति गीतों का गुणगान करते आगे बढ़े। भगवान गणेश की मूर्ति सीताराम मंदिर में श्रद्धालुओं ने स्थापित कर विशेष पूजा अर्चना की। इसी के साथ कार्यक्रम शुरू हो गया। सीताराम मंदिर में भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाया। इस दौरान प्रिंस कौशिक, देवेश कौशिक, जयबीर सिंह, राजेंद्र गोस्वामी, हरिओम शर्मा, विपिन शर्मा, प्रवीण शर्मा, संजय वर्मा, सुशील कुमार, जयकुमार शर्मा, विनोद अग्रवाल, राजेश वर्मा, नेहा, सोनिया आदि रहे।
गणेश चतुर्थी आज, कार्यक्रम स्थानों में स्थापित होंगे गणपति
बागपत। जिलेभर में आज बृहस्पतिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जगह-जगह गणेश महोत्सवों का आयोजन होगा। शोभा यात्रा के साथ प्रथम पूजनीय गणपति की प्रतिमा को स्थापित कराया जाएगा। लगातार दस दिनों तक पूजा अर्चना का गुणगान होगा। प्रतिमा खरीदने के लिए दिनभर लोगों का ताता लगा रहा।