फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1600 मीटर दौड़ आबिद और विकेश ने जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित एमएम इंटर कॉलेज के मैदान में दूसरे दिन क्षेत्रीय एथलीट प्रतियोगिता चली। इसमें 1600 मीटर जूनियर वर्ग दौड़ में गांधी विद्यालय का आबिद अली प्रथम और जैन इंटर कॉलेज का मयंक त्यागी द्वितीय, 1600 मीटर सीनियर वर्ग में एमएम इंटर कॉलेज का विकेश त्यागी प्रथम और संदीप कुमार द्वितीय रहा।
विज्ञापन

800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में गांधी इंटर कॉलेज की ज्योति प्रथम और तनु द्वितीय रही। जबकि सीनियर वर्ग में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज की सोनम प्रथम और अंजली द्वितीय स्थान पर रही। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी राजेश गौड़, क्रीड़ा प्रभारी समर कांत, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, पन्ना लाल भारती, जगदेव सिंह, हरिप्रकाश शर्मा, सुधीर यादव, देवदत्त शर्मा, राकेश कुमार, नीरज वत्स, प्रियांशु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें