फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने पडिय़ा को बनाया निवाला, भैंस को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
12 पीबीटीपी 30,31
विज्ञापन



बाघ ने पड़िया को बनाया निवाला, भैंस को किया घायल
मौके पर पहुंची टीम ने ड्रोन कैमरे से की तलाश
अमरिया क्षेत्र में कैलाश नदी के पास उड़ना गांव में दी दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो
अमरिया। जंगल से दूर खेतों में विचरण कर रहे बाघ ने ग्राम उड़ना में कैलाश नदी किनारे चरने आए जानवरों में से एक भैंस को घायल कर दिया और एक पड़िया को निवाला बना लिया। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की निगरानी टीम एवं डब्ल्यूटीआई की टीम ने ड्रोन कैमरे की मदद से पड़िया के शव को तलाशने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

उड़ना निवासी सतनाम सिंह का नौकर परिमल बुधवार दोपहर गांव से सटी कैलाश नदी के किनारे खाली पड़े खेत में जानवर चराने के लिए गया था। गांव के अन्य लोग भी अपने जानवर लेकर आए हुए थे। इस बीच पास की झाड़ियों से निकले बाघ ने पहले भैंस को हमला कर घायल कर दिया और बाद एक पड़िया को खींचकर झाड़ियों में ले गया और निवाला बना लिया। कुछ ही दूरी पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया। इस पर काफी ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में निगरानी टीम के वन दरोगा शेर सिंह, मुश्ताक अहमद, टाईगर विशेषज्ञ चेतन कुमार, डब्ल्यूटीआई टीम के वन पशु विशेषज्ञ फ्रांसिस स्माइल, वन जीव चिकित्सक डा. दत्त, और असिस्टेंट पालू ने मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद ड्रोन कैमरे की मदद से झाड़ियों में पड़िया के शव की खोज की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। जख्मी भैंस को इलाज के लिए पशु अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद से इलाके में बाघ की दहशत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें