फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन और की गईं जान, मृतक संख्या 14 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
12 पीबीटीपी 12, 6,7
विज्ञापन



बुखार से तीन और लोगों की गईं जान
जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या 14 हुई
क्रासर...
कई बुखार से जूझ रहे, अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सेहत महकमे के दावे के बावजूद जिले में तेज बुखार से होने वाली मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते 24 घंटे में बीसलपुर, बरखेड़ा व पूरनपुर में तीन लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ पिछले एक सप्ताह में जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। बीसलपुर में दर्जनों लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं। हालांकि सेहत महकमा बुखार प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाने के साथ ही फागिंग व एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव कराने का दावा कर रहा है।
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के दिवाली गांव निवासी रामौतर श्रीवास्तव के बेटे धर्मवीर (28) को चार दिन पूर्व बुखार आने पर बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान मंगलवार रात धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। पूरनपुर के गांव खिरकिया निवासी श्रीकांत के पुत्र बादल (5 ) को तीन दिन से बुखार था। हालत गंभीर होने पर बुधवार को परिवार वाले बादल को सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नवादा महेश निवासी हरिओम की बेटी पूजा(14) को चार दिन से बुखार था। मंगलवार रात हालत बिगड़ने पर परिवारीजन पूजा को पीलीभीत के निजी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पूजा की मां सोनकली ने बताया दो भाई बहनों में पूजा छोटी थी। पूजा बरखेड़ा के जीजीआईसी में कक्षा नौ की छात्रा थी। गुरुवार को मौत की खबर मिलने के बाद कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रियंका गंगवार ने कॉलेज में शोकसभा के बाद अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

000
बुखार से पीड़ित लोगों के नाम
बीसलपुर के गांव दुवहा में कामेंद्र, विनीता, देवेंद्र, धर्मेद्र, नेमपाल, प्रेमराज, जगन्नाथ, भूपराम, मुनेंद्र, नन्हेलाल, चंद्र पाल, रणधीर, उदयवीर, प्रेमकुमार, शिवनंदन, माखनलाल, रामस्वरुप, छोटेलाल, सीताराम, सर्वेश, नत्थूलाल, रामबरन, नेवाराम, कालीचरन, रामलाल, भोगपाल, दिनेश, पतरेलाल, राकेश, राजपाल, जगपाल, प्रमोद, पूरनपुर के गंाव चूका निवासी विष्णु, राजेश, बरखेड़ा के गांव ज्योहरकल्यानपुर निवासी सुषमा, प्रभा, पूजा, बबली, निशा देवी, मयंक बाबू, मुडिय़ा हुलास निवासी प्रेमा देवी, रोमी, सुभाष आदि बुखार की चपेट में हैं। एमओआईसी ने बताया कि 358 नये मरीजों का परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

पूरनपुर। तेज बुखार से पीड़ित गांव पिपरिया दुलई निवासी 23 वर्षीय मुकेश को बुधवार शाम सात बजे सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुकेश ने बताया कि उसे चार दिनों से बुखार आ रहा है। बुधवार को उसके शरीर में कंपन होने लगा तो परिवारीजन घबरा गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें