फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कृत होंगे अधिक काम करने वाले चालक व परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर बहनों की खातिर लगातार दौड़ेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन

पुरस्कृत होंगे बिना छुट्टी ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालक
क्रासर...
प्रोत्साहन योजना लागू, नियमित व संविदा कर्मियों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व पर भाई बहनों को एक दूसरे के पास पहुंचने पर कोई दिक्कत न आने पाए। इसके लिए प्रबंध किए गए हैं। रोडवेज प्रबंधन ने एक तरफ जहां रोडवेज के चालक व परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी है तो वहीं निगम मुख्यालय ने प्रोत्साहन योजना शुरू कर चेहरे पर खुशी ला दी है ताकि रोडवेज के मुनाफे में भी कोई असर न पडने पाए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन 26 अगस्त यानी रविवार को है। जिसको लेकर परिवहन निगम के प्रबंधक निदेशक ने पत्र जारी कर 24 से 29 अगस्त तक लंबे रुट पर बसों के भेजने के साथ लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छह दिन की न्यूनतम अवधि में 1800 किमी संचालन किया जाएगा। इसके अलावा 1200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। करीब 1800 किमी से अधिक के बस संचालन पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर के अतिरिक्त देय होगा। तकनीकी कर्मियों को एक मुश्त पांच सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रोत्साहन राशि का लाभ नियमित और संविदा कर्मचारी दोनों को मिलेगा। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि उक्त छह दिनों में बसों के लोकल में फेरे बढ़ाने के लिए कहा है। शाम के वक्त दिल्ली के लिए ताकत झोंकेंगे। प्रोत्साहन योजना का आदेश मिल गया है। इससे चालक व परिचालकों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें