27पीबीटीपी-5,6 व 36
मोदी और योगी के फोटो वाली टी-शर्ट कांवड़ियों की पसंद
सावन आज से, सज गया शहर का बाजार, मंदिरों में भी हुई सफाई
कांवड़ियों की ड्रेस-टोपी और अंगोछे की खरीदारी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सावन शुरु होते ही शहर का बाजार सज गया है। भोले के भक्त खरीदारी करने में लगे हैं। कांवड़ियों के ड्रेस सेंस को लेकर काफी आइटम बाजार में हैं। इस बार सावन में तमाम कांवड़िये भगवान शिव के साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर वाली टी शर्ट पहने दिखाई देंगे। बाजारों में कांवड़ियों के लिए भगवा रंग की ऐसी टीशर्ट आई हैं, जिस पर भगवान शिव के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र प्रिंट हैं। दुकानदारों के मुताबिक इन टी-शर्ट की खूब बिक्री हो रही है।
शनिवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए शहर का किराना बाजार भगवा रंग से सजा है। दुकानदारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता को भुनाने के लिए खासी तैयारी की है। दुकानदारों का कहना है कि भगवान शिव के साथ पीएम मोदी और योगी की तस्वीर वाली टीशर्ट युवा कांवड़ियों को खूब भा रही हैं। इनकी कीमत भी कोई ज्यादा नहीं है। सौ से डेढ़ सौ रुपये के बीच आसानी से दुकानों पर उपलब्ध हैं। दुकानदार राजेश ने बताया कि हर वर्ष सावन के महीने में इसी तरह से बाजार में कांवड़ियों के बीच भगवा रंग के कपड़ों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदार इसी तरह के कपड़े अलग-अलग डिजाइनों में खरीदारों को उपलब्ध कराते हैं। दुकानदार राजीव ने बताया कि इस बार बच्चों से लेकर युवाओं तक में योगी की टीशर्ट की काफी मांग देखी जा रही है। केसरिया रंग के अंगोछे, टीशर्ट, शॉर्टस, बैग की भी खूब बिक्री होना बताया गया है।
=000
पांच बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट
27 पीबीटीपी 37
श्रावण माह को लेकर मंदिर में समस्त तैयारियां कर ली गई है। सावन के पहले दिन शनिवार को सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। भक्तों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। हर साल सावन में 15 से 20 हजार कावडियां जल चढ़ाने पहुंचते है।- पंडित जयशंकर शर्मा, महंत गौरी शंकर मंदिर
000
प्रशासन के अलावा 40 स्वयंसेवक करेंगे सुरक्षा
27 पीबीटीपी 38
प्रशासन के अलावा मंदिर कमेटी की ओर से भी सर्तकता बरती जाएगी। भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित रखने और कावड़ियों की सहूलियत को देखते हुए 40 स्वयंसेवक भी व्यवस्था बनाने में लगेंगे। इसके अलावा दवाएं भी नि:शुल्क मुहैया कराई जाएंगी।- वतनदीप मिश्रा, बॉॅलटियर