फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिलर्स ने की पंजाब पैटर्न पर धान खरीद की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राइस मिलर्स ने की पंजाब पैटर्न पर धान खरीद की मांग
विज्ञापन

क्रासर
एडीएम की अध्यक्षता में हुई धान खरीद तैयारियों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। गांधी सभागार में बृहस्पतिवार को धान खरीद की तैयारियों से संबंधित बैठक एडीएम की अध्यक्षता में हुई। इसमें राइस मिलर्स को उनके पिछले वर्ष की बकाएदारी का भुगतान 31 अगस्त तक करने को कहा गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी को भुगतान कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी बताया कि पीसीएफ के बकाया सूखन मद में 27 लाख के भुगतान की धनराशि आ चुकी है।
बैठक को संबोधित करते हुए एडीएम बृज किशोर ने कहा कि पूरनपुर और बीसलपुर मंडी में कारोबार शिफ्ट करने के लिए शासन ने 15 अगस्त तक का समय दिया है। इस पर राइस मिलर्स ने कहा कि क्रासिंग के चलते मंडी में अनाज नहीं पहुंच पाता। अगर असम रोड पर कहीं उपमंडी स्थल स्थापित कर दिया जाए तो बेहतर रहेगा। राइस मिलर्स की समस्या सुनने के बाद एडीएम ने इस बिंदु पर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं धान में ज्यादा नमी आने पर दिककत से बचने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कहा कि किसानों को बताया जाए कि वह धान सुखाकर और मानक के अनुरूप बनाकर ही केंद्र पर लाएं। इसके अलावा मिलर्स ने पंजाब पैटर्न पर धान खरीद करने की मांग एडीएम से की। एडीएम ने समस्त राइस मिलर्स से कहा कि पूर्व की भांति इस बार और अधिक सहयोग के साथ खरीद का कार्य कराना है। इसलिए राइस मिलर्स अभिलेखों को पारदर्शिता के साथ तैयार करें। धान खरीद केंद्रों पर फोटो व वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा महत्वपूर्ण केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अजमेर सिंह छीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
भूजल सप्ताह को लेकर गोष्ठी आज
पीलीभीत। भूजल की सुरक्षा नियोजित विकास संरक्षण एवं उसके सही उपयोग आदि को लेकर जन जागरूकता लाने के उदेयश् से 16 सो 22 जुलाई तक भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सीडीओ की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को सुबह दस बजे विकास भवन स्थित सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें