फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत सप्लाई 15 घंटे ठप, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में काठा मार्ग स्थित बिजलीघर में आए दिन फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। सोमवार को ओसीबी मशीन में फाल्ट होने से करीब 15 घंटे आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में नगर वासियों का हाल बेहाल रहा। सूत्रों के अनुसार बिजलीघर की ओसीबी मशीन में चूहा घुसने से फाल्ट हुआ है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय का दर्जा होने के कारण खेकड़ा नगर को 20 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते मशीनों का रख रखाव बेहद खराब बना हुआ है। देखरेख के अभाव में कोई छोटा जानवर भी मशीन में फाल्ट कर देता है। रविवार की रात में करीब नौ बजे नगर को सप्लाई करने वाली मशीन में कोई चूहा घुस गया। इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई। और रात्रि भर नगर अंधेरे में डूबा रहा। आपूर्ति ठप रहने से नगरवासी गर्मी में घर के बाहर टहलते रहे। सोमवार सुबह 10 बजे मैकेनिक पहुंचे। 12 बजे तक आपूर्ति चालू हो सकी। विभागीय जेई मोहम्मद आसिफ ने बताया कि तकनीक फाल्ट के कारण आपूर्ति बंद रही। लापरवाह कर्मचारियों को हिदायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें