फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बैंक बंद, खाली हो गए 70 फीसदी एटीएम

Tue, 01 May 2018 01:21 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
atm
विज्ञापन
शनिवार से तीन दिन तक बैंक बंद रहने की वजह से शहर के 70 फीसदी एटीएम खाली हो गए हैं। नकदी निकालने के लिए सोमवार को लोग दिनभर इधर-उधर भटकते दिखे। कुछ एटीएम तो बैंकों की छुट्टी से पहले से ही खाली चल रहे हैं। तीन दिन बाद मंगलवार को बैंक खुलेंगी तो ग्राहकों को कुछ राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 75 एटीएम हैं। जिनमें 30 एटीएम शहर व 45 एटीएम तहसील मुख्यालय व कस्बों में लगे हुए हैं। इनमें से 70 फीसदी एटीएम रविवार से कैशलैस हो गए। कई एटीएम सर्वर डाउन होने की वजह से बंद पड़े दिखे तो कई बैंकों के एटीएम के शटर गिरे हुए थे। छतरी चौराहे स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में नकदी थी तो यहां रुपये निकालने वालों की भीड़ लगी दिखाई दी। शहर में बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक आदि के एटीएम सोमवार को शोपीस बने दिखाई दिए। इनमें से किसी भी एटीएम में नगदी नहीं थी। बताया, बैंकों की लगातार तीन दिन तक छुट्टी रहने के कारण एटीएम में कैश लोड नहीं किया जा सका। ऐसे में लोगों को दिक्कत तो होनी ही थी। पिछले दो दिनों से शहर का आलम यह है कि एटीएम में नगदी नहीं होने के कारण बाहर से आने वाले लोगों को भी काफी दिक्कत हो रही है। इधर-उधर भटकने के बाद भी रुपये की व्यवस्था नहीं होने पर निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

शादी का सीजन, खाली एटीएम से बढ़ी दिक्कत
एटीएम कैशलेस होने से शादी वाले घरों में एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। इन दिनों शादी का सीजन है। रोजाना शादी समारोह के कार्यक्रम जगह-जगह हो रहे हैं। ऐसे में एटीएम कैशलेस मिलने पर शादी के लिए सामान की खरीदारी को घर से निकलने वालों के चेहरे मायूस दिखाई देते हैं। बाजार में बड़े व्यापारी कैशलेस पेमेंट ले रहे हैं वहीं फुटकर विक्रेताओं पर कैशलेस एटीएम का असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन लगातार बैंक बंद रहने से कुुछ एटीएम में कैश खत्म हो गया। एक से दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
एमएस जंगपानी, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें