फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मौन जुलूस निकाला, उपवास रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर में मौन जुलूस निकाला और स्थित गांधी प्याऊ पर मौन उपवास रखा। मौन उपवास पर बैठने से पहले वक्ताओं ने केंद्र सरकार को दलित पिछड़ा और आम आदमी के खिलाफ बताया।
विज्ञापन

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के बाजार में मौन जुलूस निकाला। दोपहर 12 बजे सभी गांधी प्याऊ पर धरना देकर बैठ गए। मौन उपवास शुरू होने से पहले महासचिव चंदगी राम शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को आम जन की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों की अनदेखी कर रही है। एससी एसटी कानून को निष्प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ही साजिश रची है। इसके विरोध में दलित समाज व अन्य लोगों ने इसका विरोध किया, तो आंदोलनकारियों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। कई निर्दोष की जान चली गई। देश भर में कई दिन तक अराजकता का माहौल रहा। हम सरकार से मांग करते हैं कि जिन लोगों की इस आंदोलन में मौत हुई है, उनके आश्रितों को एक एक करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों का सम्मान करती है। भाजपा जाति व धर्म की राजनीति करती है। कांग्रेस ने दलित, पिछड़ा समाज के हित के लिए हमेशा संघर्ष किया है। यही मात्र एक ऐसी पार्टी है, जो भाजपा को मुंह तोड़ जवाब दे सकती है। इस दौरान विनय कुमार जैन, रमेश कुमार, प्रेम चंद जैन, भगवत प्रसाद शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, अतर पाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, घनश्यामदास शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें