फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माला रेंज के निकट बाघ ने चीतल को मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
माला रेंज के निकट बाघ ने चीतल मारा
विज्ञापन

शव के पास बैठे बाघ को देखे भागे ग्रामीण
17 पीबीटीपी 16
अमर उजाला ब्यूरो
जराकोठी/पीलीभीत। माला रेंज के निकट बाघ ने एक चीतल को मार डाला। सुबह खेत गए ग्रामीण चीतल का शव और इसके पास बैठे बाघ को देखकर घबरा गए और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर से चीतल के शव को जंगल के अंदर डाल दिया।
टाइगर रिजर्व की माला रेंज के निकट संडई क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी बंद नहीं हो रही है। एक साथ घूमने वाले दो बाघों में एक के चांदूपुर में पकड़े जाने के बाद अब अकेला बचा बाघ क्षेत्र में घूमते दिखा जा रहा है। शुक्रवार की रात बाघ ने जंगल से सटे गांव पौरखास निवासी सुक्खा सिंह के खेत पर चीतल को मारा डाला। सुबह लगभग 6.30 बजे जब सुक्खा सिंह अपने पड़ोसी ओमकार के साथ अपनी फसल देखने गए तो जंगल से सटी मेढ़ पर चीतल का शव पड़ा देखा। शव से कुछ दूरी पर उन्हें बाघ भी बैठा दिखाई दिया। इस पर दोनों घबराकर वहां से भाग खड़े हुए। जैसे तैसे घर पहुंचकर दोनों ने इसकी सूचना ग्रामीणों के साथ वन विभाग को दी। कुछ देर बाद डिप्टी रेंजर महेश चंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। बाघ के बार बार जंगल से बाहर खेत में चहल कदमी को लेकर ग्रामीणों की उनसे नोकझोंक भी हुई। वन विभाग की टीम ने बंद ट्रैक्टर से चीतल के शव को जंगल में करीब 500 मीटर अंदर ले जाकर छोड़ दिया। डिप्टी रेंजर का कहना है कि शव अंदर होने से बाघ उसके पीछे जंगल के अंदर चला जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी एलर्ट रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
एक सप्ताह पूर्व इसी क्षेत्र में मारी थी गाय
माला रेंज से सटे क्षेत्र में बाघ की लगातार चहलकदमी हो रही है। एक सप्ताह पूर्व इसी क्षेत्र में बाघ कुलविंदर सिंह की पशुशाला में बंधी गाय को मारकर उठा ले गया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने बाघ को खदेड़ दिया था जो शुक्रवार को पुन: जंगल से बाहर दिखने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें