फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल महकमे ने बंद की मानव रहित क्रासिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
07 पीबीटीपी 10,11
विज्ञापन

रेल महकमे ने बंद की मानव रहित क्रॉसिंग
ग्रामीणों ने विभाग के विरोध में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। रेल विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को गांव परसिया के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर खाईं खुदवाकर और मिट्टी के ढेर लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने बुधवार को इस मामले को लेकर रेल विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन

रेल विभाग के अधिकारियों ने सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मंगलवार को गांव परसिया के पास मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग के दोनों ओर गहरी खाईं खुदवाकर और दोनों ओर मिट्टी के ऊंचे ढेर लगाकर रेलवे क्रॉसिंग बंद कर दी। जिससे उधर का रास्ता भी बंद हो गया है। अधिकारियों ने दोनों ओर ऊंचे-ऊंचे एंगिल भी लगवा दिए हैं। रेलवे अधिकारियों ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए रेलवे लाइन के पूर्व में समानांतर रोड का निर्माण भी शुरू कर दिया है। बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे बहुत से ग्रामीण मेन रोड पर शिव मंदिर के पास जमा हुए और रास्ता बंद करने को लेकर रेल विभाग के अधिकारियों के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि रेल विभाग के अधिकारियों ने मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग बंद कर ग्रामीणों के समक्ष बहुत बड़ी मुसीबत पैदा कर दी है। रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाने से ग्रामीणों को लाइन पार स्थित अपने खेतों पर जाने में काफी दिक्कत होगी। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि विभाग रेलवे लाइन के समानांतर जो रोड बनवा रहा, उससे परसिया गांव के लोगों को कोई फायदा नहीं होगा। उस रोड से तो लाइन पार स्थित गांव के लोगों को ही फायदा होगा। प्रदर्शन करने वालों ग्रामीणों में प्रेमशंकर, संतराम, रामप्रिय, राकेश कुमार, सुखराम, नरोत्तम दास, लीलाधर, फकीरे लाल, राम भरोसे, लालाराम, लालता प्रसाद, रमेश चंद्र, सीताराम, फूल चंद, नितिन कुमार और उमराव लाल समेत बहुत ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें