फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया चलाते हुए मिला अवैध गन्ना क्रय केंद

विज्ञापन
sugercane - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ विधायक ने पकड़ा मामला
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए दी तहरीर

बीसलपुर। भाजपा विधायक ने चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार की शाम गांव गुलैंदा में अवैध रूप से चल रहे गन्ना क्रय केंद्र को पकड़ा। चीनी मिल के जीएम ने कोतवाली में केंद्र संचालक के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

भाजपा विधायक रामसरन वर्मा के संज्ञान में आया कि गांव गुलैंदा में एक गन्ना माफिया काफी समय से गन्ने का अवैध क्रय केंद्र चला रहा है। विधायक ने इस शिकायत की पुष्टि करने के क्रम में मंगलवार की शाम चीनी मिल और गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ अवैध क्रय केंद्र पर छापा मारा। विधायक और अधिकारियों को अवैध क्रय केंद्र चलता हुआ मिला। अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उक्त माफिया किसानों का गन्ना काफी कम कीमत पर खरीदता है। विधायक ने गन्ना माफिया को काफी लताड़ा और क्रय केंद्र तत्काल बंद करने को कहा। छापामार अभियान के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। छापा मारने वालों में किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम सुरेश चंद्रा, सीसीओ सेवकराम सिंह, गन्ना अधिकारी नीरज शुक्ला, एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे और गन्ना सचिव जितेंद्र कुमार आदि अधिकारी शामिल थे। बुधवार को चीनी मिल के जीएम ने कोतवाली में उक्त गन्ना माफिया के विरुद्ध तहरीर दे दी है। तहरीर में कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर एक में रहने वाले गन्ना माफिया को नामजद किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल मनोज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें