फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर लगने से वृद्वा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

पाठशाला मार्ग पर कार की टक्कर लगने से एक वृद्धा घायल हो गई। राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे नगर में पाठशाला मार्ग पर एक करीब सत्तर वर्षीय वृद्ध महिला मार्ग किनारे जा रही थी। इसी दौरान वहां से जा रही कार की टक्कर लगने से वृद्धा गिरकर घायल हो गई। घायल वृद्धा को लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर नगर की सीएचसी पर उपचार के लिये भर्ती कराया। दिमाग का संतुलन ठीक न होने के कारण वह अपने बारे में कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद लोगों ने नगर में बड़ागांव मार्ग स्थित वृद्धा आश्रम की संचालक नीलम कुलश्रेष्ठ को सूचना दी। सूचना मिलने पर वृद्धाश्रम से सीएचसी में पहुंचे और आश्रम केे कर्मचारी वृद्धा को आश्रम लेकर चले गए।
विज्ञापन


सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
दोघट। बड़ौत-बुढाना मार्ग पर गैडबरा मार्ग के पास दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बुढ़ाना निवासी सगीर अपनी पत्नी नूरी को लेकर बड़ौत जा रहा था। जैसे ही वह गैडबरा मार्ग के पास पहुंचा तो खेतों के रास्ते से आ रहे युवक की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। इसमें सगीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें