फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की अंडर-14 क्रिकेट टीम में 13 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
29 को मुरादाबाद में मंडल टीम के लिए होगा ट्रायल
विज्ञापन

खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करने में जुटा यूपी क्रिकेट एसोसिएशन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रदेश में क्रिकेट खिलाड़ियों की नई पौध तैयार करनी शुरू की है। इसके तहत जिले में अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए 13 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। चयनित खिलाड़ियों में से अब मंडल टीम का चयन किया जाएगा। जिसके लिए 29 नवंबर को मुरादाबाद में ट्रायल होगा।
क्रिकेट के बढ़ते क्रेज को देखते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने पूरे प्रदेश में क्रिकेट की नई पौध तैयार करने को अलग-अलग स्तर की टीमों का चयन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिला स्तर और रीजन स्तर पर अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 क्रिकेट टीमों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। रविवार और मंगलवार को अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन के लिए बी क्लीफर्ड, राजेश कुमार, पंकज सिंह आदि की मौजूदगी में ट्रायल हुआ था। जिसका बृहस्पतिवार को परिणाम घोषित कर दिया गया। इस सूची में जिले के 13 खिलाड़ियों क्रमश: सौरभ शर्मा, शुभ ऐरन, हर्षित, राजदीप सिंह, जोवन सिंह, शिवांश पाठक, हरपाल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, प्रियांश गौतम, आयुष जोशी, आकाश सिंह पटेल, अभिषेक मौर्य और अंकित कुमार का चयन किया गया। बी क्लीफर्ड ने बताया कि 29 नवंबर को मुरादाबाद में मंडल टीम के चयन के लिए ट्रायल होगा। इसमें पीलीभीत के अलावा शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद जोन से संबद्ध जिलों के चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बनेंगी नौ मंडलीय टीमें
अंडर-14 क्रिकेट की जिला स्तरीय टीमों के बाद नौ मंडल टीमें बनाई जाएगी। इसमें मुरादाबाद के अलावा गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, झांसी, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद व मथुरा रीजनल की टीमें होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें