फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिसीव न होने पर डीएम ने एसडीओ को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर/पीलीभीत। खराब बिजली सप्लाई और मोबाइल रिसीव न होने की शिकायत पर डीएम ने एसडीओ बिजली को लताड़ लगाते हुए स्थिति में सुधार लेने की चेतावनी दी है। इससे पहले नगर के चिकित्सकों और अन्य लोगों ने एसडीओ से मिलकर खराब बिजली सप्लाई पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

खराब बिजली सप्लाई के विरोध में शुक्रवार की शाम को उपभोक्ताओं ने ब्लाक चौराहा पर प्रदर्शन कर विद्युत उपकेंद्र में हंगामा किया। एसडीओ और जेई के कोतवाली में होने की जानकारी पर उपभोक्ता कोतवाली जा धमके। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अफसरों का घेराव कर खराब बिजली सप्लाई पर रोष व्यक्त किया और शीघ्र ही सुधार न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को डॉ. किरन अग्रवाल, डॉ. दिनेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, शेखर, संदीप खंडेलवाल आदि ने एसडीओ से मिलकर खराब बिजली सप्लाई पर रोष व्यक्त किया। साथ ही सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इधर, शनिवार को कोतवाली में हुए समाधान दिवस में भी लोगों ने खराब बिजली सप्लाई की शिकयत डीएम से की। साथ ही एसडीओ और जेई का मोबाइल रिसीव न होने की जानकारी दी। डीएम ने एसडीओ को तलब कर मोबाइल रिसीव न करने पर जमकर लताड़ लगाई और दोबारा मोबाइल रिसीव न होने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें