हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना दिया
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम सलावतपुर खेडी के पवन हत्याकांड में नामजद पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने अनेक ग्रामीणों के साथ खेकड़ा थाने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से साठगांठ कर उनके नाम केस से निकालने की कोशिश कर रही हैं।
शुक्रवार को ग्राम प्रधान अमरदीप सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण खेकड़ा थाने पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिलकर उन्हें बचाने मे जुटी है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि आरोपी नहीं पकड़े गए तो धरना जारी रहेगा। थाना प्रभारी ने उनके बीच कई बार जाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त करने को कहा। लेकिन वे नहीं माने। साफ कहा कि धरना जारी रहेगा। ग्राम प्रधान अमरदीप सिंह, संतोष, माया, कमलेश, कुसुम, पुष्पा, ऊषा, सतपाल, महावीर, ओमबीर आदि मौजूद रहे।