फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की घटनाओं के विरोध में एनएच पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया/पीलीभीत। बाघ के लगातार बढ़ते हमले और वन विभाग द्वारा इन्हें अब तक न पकड़े जाने के विरोध में ग्रामीणों ने पीलीभीत-सितारगंज नेशनल हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने 48 घंटे में बाघ पकड़ने का अल्टीमेटम दिया। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में चार दिन में तीन लोगों की जान ले चुके बाघ की दहशत लोगों के दिलो दिमाग पर बस गई है। बृहस्पतिवार को हुई घटना के 24 घंटे बाद भी बाघ के न पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने बरेली हरिद्वार नेशनल हाइवे-74 केे माधोपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम में माधोपुर के अलावा फरदिया, पिंजरा बमनपुरी, नवदिया कालौनी, हिमकनपुर, कैंचूटांडा, धुंधरी, सरैदापट्टी, मिलक, सरदारनगर, भौनी, अमरिया सहित कई गांव के लोग शामिल हुए। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति काफी नाराजगी थी। लाठी डंडे लेकर जाम लगा रहे प्रदर्शनकारियों में बाघ की दहशत के साथ-साथ गुस्सा भी दिख रहा था। यही वजह थी कि अधिकांश प्रदर्शनकारी हाथ में लाठी-डंडा लेकर प्रदर्शन स्थल पर जमा हुए थे। हाइवे जाम करने की सूचना पर एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पुष्पा देवरार, सीओ वीरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को देख ग्रामीणों ने नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें बाघ का पकड़ने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर कहा गया है कि यदि बाघ न पकड़ा गया तो अब अमरिया में हाइवे जाम किया जाएगा। अधिकारियों के काफी समझाने और बाघ पकड़वाने की हर संभव कोशिश कराने के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। जाम के चलते मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें