पीलीभीत। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं स्वच्छ भारत पखवाड़ा के तहत भी कई प्रतियोगिताएं हुई।
मतदाता जागरूकता के तहत कॉलेज में शुक्रवार को दो वर्गों में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से नौ तक व सीनियर वर्ग में कक्षा दस से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। जूनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में शिल्पी शाही, कशिश लोधी, सुमन मिश्रा, स्लोगन में ज्योति शर्मा, हुमैरा, हुमरा फात्मा, पोस्टर प्रतियोगिता में उमरा फात्मा, गौरी, नैना पांडे ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही सीनियर वर्ग की निबंध प्रतियोगिता में शिल्पा भारती, ज्योति, वंदना, स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी भारती, श्वेता, पोस्टर प्रतियोगिता में वंदना कुमारी, ज्योति कुमारी व कल्पना ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। इधर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छ भारत पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में यशी व शिखा भारती, निबंध प्रतियोगिता में सुनैना, कोमल, जिकरा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य बबितारानी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर शिक्षिका रेखा, चंदा, विजयरानी, हिरा अनवर, शिखा जोशी, पूजा गंगवार, श्वेता सिंह, मीरा जायसवाल, बीना सिंह, निर्मला गंगवार आदि मौजूद रहीं।