फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथो पर बीएलओ ने किये युवा मतदाताओ के नाम वोटर लिस्ट मे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर सहित विभिन्न स्थानों पर युवा मतदाता पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया । काफी संख्या में युवाओं ने फार्म-6 भरकर अपना पंजीकरण कराया। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज में बीएलओ ने विधानसभा निर्वाचन नामावली के अनुसार युवाओं का पंजीकरण किया।
विज्ञापन

खेकड़ा में रविवार को मतदान केंद्रों पर सुवा मतदाताओं की नई वोट बनाने एवं मतदाता सूचियों की गलती को दूर करने, कटे नाम जोड़ने के लिए पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मतदाताओं ने बूथों पर बीएलओ से मतदाता सूची में अपने नाम अंकित कराने के लिए प्रारूप छह प्रपत्र भरकर जमा कराए। तहसीलदार दीपक कुमार ने मतदान केंद्र एमएम डिग्री कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालयों के बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बीएलओ को घर घर जाकर मतदाता सूची की जांच निर्धारित समय में करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें