पूरनपुर (पीलीभीत)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटी के विरोध में प्रदर्शन कर जीएसटी का पुतला फूंका। साथ ही जीएसटी का विरोध जारी रखने का ऐलान किया। इसको लेकर आज शुक्रवार को बंद का आयोजन किया गया है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष हाजी लाडले के नेतृत्व में व्यापारी जुलूस की शक्ल में जीएसटी के पुतले के साथ नगर के ब्लाक चौराहा पर पहुंचे। यहां जीएसटी का पुतला आग के हवाले कर दिया गया। जमकर नारेबाजी की गई। सभा में कहा गया कि जीएसटी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 30 जून को बाजार पूरी तरह बंद रखने और एकत्र होकर एसडीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन करने वालों में दुष्यंत शुक्ला, हरगोविंद बाजपेई, बंटू खां, आकिल खां, यामीन, शानू, सिंदर आदि थे। इस दौरान नगर में एनाउंसमेंट कराकर व्यापारियों से बंदी को सफल बनाने की अपील की गई।