फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 41 शिकायतें आईं, मौके पर छह का ही हो सका निस्तारण

Mon, 17 Mar 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में लगाए जाने वाले काउंटरों की मेजों पर रखी कुर्सिया।संवा
विज्ञापन
पीलीभीत। सदर तहसील में सोमवार को आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 41 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से छह का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

शनिवार को छुट्टी के चलते संपूर्ण दिवस आयोजन का आयोजन सोमवार को किया गया। तहसील सदर में डीएम संजय कुमार सिंह व एएसपी विक्रम दहिया ने शिकायतें सुनीं। यहां आईं 14 शिकायतों में से दो का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को देते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए कहा।
डीएम ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कार्यालय से जनसुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता से जांच कराकर निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें। ताकि शिकायतकर्ता की दोबारा शिकायत न करनी पड़े। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीसलपुर में तीन शिकायतें ही निस्तारित
बीसलपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 20 में से केवल तीन शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने शेष शिकायतें संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के हवाले कर दी हैं। समाधान दिवस का संचालन तहसीलदार आरआर रमन ने किया। संवाद
विज्ञापन

-
कर्मचारी नदारद, मेज के ऊपर पड़ी रहीं कुर्सियां

फोटो : 14

पूरनपुर। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में चार फरियादी ही पहुंचे। इनमें से एक की शिकायत का भी निस्तारण नहीं हो पाया। यहां विभिन्न विभागों के कर्मचारी नदारद रहे। काउंटर खाली पड़े रहे। तीन काउंटरों पर मेजों के ऊपर कुर्सियां रखी गई थीं। इस बारे में जब तहसीलदार से पूछा गया तो उनका कहना था कि मेज के ऊपर पड़ी पॉलीथिन न उड़े इसको लेकर किसी कर्मचारी ने कुर्सियां रख दी होगी। वहीं, कलीनगर तहसील में एसडीएम देवेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां आईं तीन शिकायतों में एक का ही मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें