फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 400 जोड़ों के बायोमेट्रिक कराने में छूटे पसीने, पानी के लिए नहीं मिले ग्लास

Mon, 09 Mar 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बायोमैट्रिक के बाद पगड़ी व चुनरी लेता जोड़ा। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मंडी समिति परिसर में बने मंडप में सोमवार को सामूहिक विवाह योजना की शहनाई बजी। मंत्रोच्चारण और कुबूल है का स्वर एक साथ गूंजा। 400 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। वहीं, अव्यवस्थाएं भी हावी रहीं। बायोमेट्रिक कराने के लिए जोड़ों को एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। वहीं, पानी पीने के लिए ग्लास न मिलने पर भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत करीब 1500 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। विवाह समारोह का आयोजन नौ से 12 मार्च तक होगा। शहर की मंडी समिति परिसर में मंडप सजाया गया है। तहसील और नगर निकाय वार तारीख तय की गई है। पहले दिन सोमवार को 425 जोड़ों का विवाह कराया जाना था। 25 जोड़े आयोजन में नहीं पहुंचे। 400 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें आठ मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। मंत्रों की ध्वनि और कुबूल है का स्वर एक साथ गूंजा। सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने वालों ने योजना की सराहना की। कार्यक्रम में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। डीएम ने नवदंपती को व्यवसाय के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाले ऋण योजनाओं के बारे में बताया।





एक घंटे तक लगे लाइन में

दोपहर करीब एक बजे खाना शुरू हुआ तो पंडाल में भीड़ उमड़ पड़ी। पूड़ी-सब्जी के काउंटर पर अफरातफरी का माहौल हो गया। एक ही थाली में एक साथ कई पूड़ी, सब्जी रखते हुए दिखाई दिए। पेयजल के लिए भी अव्यवस्थाओं से जूझना पड़ा। ग्लास न होने से लोग हथेली में पानी भरकर पीते नजर आए। उधर, विवाह से पूर्व वर-वधू को बायोमेट्रिक के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बायोमेट्रिक के लिए काउंटर बनाए गए थे। काउंटरों पर जोड़ों की लंबी लाइन लगी रही। एक घंटे तक लाइन में लगना पड़ा।

बायोमैट्रिक के बाद पगड़ी व चुनरी लेता जोड़ा। संवाद

बायोमैट्रिक के बाद पगड़ी व चुनरी लेता जोड़ा। संवाद

बायोमैट्रिक के बाद पगड़ी व चुनरी लेता जोड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें