फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डी फार्मा में प्रवेश कराने का झांसा देकर 40 हजार ठगे

Sat, 19 Jul 2025 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। डी-फार्मा में प्रवेश दिलाने के नाम पर गांव मुजफ्फरनगर निवासी रवित कुमार से दो युवकों ने 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर अभद्रता की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित रवित कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा कि गांव किशनपुर हरीपुर निवासी एक युवक ने उसका डी फार्मा में प्रवेश कराने का आश्वासन दिया। उसने पिता के खाते से 20 हजार रुपये अपने और 20 हजार रुपये अपने मोहल्ला रजागंज निवासी दोस्त के खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में प्रवेश कराने में टाल मटोल करने लगा। रुपये वापस मांगने पर शीघ्र ही रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। मगर रुपये वापस नहीं किए। रुपये वापस मांगने पर उसने अभद्रता की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें