फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने दिया धरना, सौंपा भी ज्ञापन

Thu, 12 Mar 2015 11:25 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर पंचायतीराज सफाई कर्मियों ने नेहरू पार्क में धरना दिया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रिए ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश आह्वान पर बृहस्पतिवार सुबह नेहरू पार्क में एकत्र हुए। सफाई कर्मियों ने धरना देकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष धर्मपाल ने कहा कि पंचायतराज सफाईकर्मियों को समूह ग की नियमावली के तहत 50 प्रतिशत पदोन्नति दी जाए साथ ही दो पालियों में कार्य व्यवस्था को समाप्त कर एक पाली में सुबह आठ से सायं तीन बजे तक कार्य लिया जाए।

नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन के दौरान पहुंचे एसडीएम सदर को सफाईकर्मचारियों ने अपनी मांगों मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन उन्हें सौंपा। ज्ञापन में 50 प्रतिशत पदोन्नति व समय निर्धारण के अलावा मासिक पे रोल पर पर प्रधान का नियंत्रण समाप्त करने, न्याय पंचायत स्तर पर पर्यवेक्षक का पद सृजित किया जाए व पेंशन योजना लागू करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष धर्मपाल, महासचिव वली मोहम्मद, रामसेवक, मोहम्मद शाहिद नबी, शैलेष सोनकर, करमचंद्र, श्रीपाल, शिवकुमार, गीता रानी, नईमुल हसन, अजयबाबू, तसलीम मियां सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें