पीलीभीत। वन एवं वन्यजीव प्रभाग की टीम ने बुधवार सुबह नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में छापा मारकर कटरुआ के अवैध भंडारण का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान एक आढ़ती के कब्जे से करीब 40 किलोग्राम कटरुआ बरामद किया गया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर उसके खिलाफ वन अपराध के तहत रिपोर्ट की गई।
डीएफओ भरत कुमार डीके के अनुसार सूचना पर बुधवार सुबह करीब छह बजे पीलीभीत रेंज की टीम ने नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में छापा मारा। जांच के दौरान शकील अहमद निवासी मोहल्ला शेर मोहम्मद, वार्ड संख्या-23 के आढ़त पर प्रतिबंधित वन उपज कटरुआ का अवैध भंडारण मिला। टीम ने मौके से करीब 40 किलोग्राम कटरुआ बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया। संवाद