सेंटर का उद्देश्य केवल जलीय जीवों की जानकारी देना नहीं, बल्कि पर्यटकों को प्रकृति के संतुलन में उनकी अहमियत से भी परिचित कराना है। इंटरैक्टिव डिस्प्ले के जरिए बताया जाएगा कि घड़ियाल, कछुए और दूसरे जलीय जीव किस तरह नदी और जल पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में योगदान देते हैं। इनके प्राकृतिक आवास पर मंडराते खतरों और संरक्षण की जरूरत को भी रोचक तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा।
इसी सत्र में शुरू होगा सेंटर
वन विभाग का प्रयास है कि इसी पर्यटन सत्र में सेंटर को शुरू कर दिया जाए। इससे पीटीआर में पर्यटन का दायरा बढ़ने के साथ ही सैलानियों को जंगल और वन्यजीवों के साथ जलीय जैव विविधता को करीब से समझने का नया अवसर मिलेगा। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि सेंटर को इसी पर्यटन सत्र में शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पर्यटकों को एक अलग और यादगार अनुभव मिल सके।