फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 389 रिक्रूट बने आरक्षी, अक्षय कुमार चुने गए सर्वांग सर्वाेत्तम

विज्ञापन
पासिंग आउट परेड की सलामी लेते एसपी सुकीर्ति माधव। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन में रविवार को आयोजित दीक्षांत (पासिंग आउट) परेड में 389 नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षी औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हो गए। भव्य और अनुशासित समारोह में प्रशिक्षुओं ने शानदार मार्चपास्ट और समन्वय का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। एसपी ने परेड की सलामी ली। सर्वांग सर्वाेत्तम प्रशिक्षु अक्षय कुमार को चुना गया। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले अन्य प्रशिक्षु भी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सुकीर्ति माधव ने परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की विभिन्न टुकड़ियों की सज्जा, अनुशासन और एकरूपता का बारीकी से अवलोकन किया। परेड के दौरान 14 टोलियों में शामिल रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार मार्चपास्ट किया और मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। कदमताल की सटीकता, समयबद्धता और अनुशासन ने उपस्थित अधिकारियों और दर्शकों को प्रभावित किया।
प्रशिक्षण के दौरान अर्जित शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और समर्पण का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। आरक्षी अक्षय कुमार को बेस्ट ऑल राउंडर (सर्वांग सर्वाेत्तम) , तुषार चौधरी को इंडोर टॉपर, राजीव कुमार को आउटडोर टॉपर घोषित किया गया। वहीं शिवम कौशिक को परेड कमांडर प्रथम, अवनीत रुहेला को द्वितीय और विशाल मलिक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा बाह्य और आंतरिक विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई अन्य आरक्षियों को भी पुरस्कृत किया गया। अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने नवआरक्षियों को ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की सीख दी। इस मौके पर एएसपी विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद

पासिंग आउट परेड की सलामी लेते एसपी सुकीर्ति माधव। स्रोत विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें