फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 38006 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक के 38006 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति जारी हो चुकी है। वहीं 13644 की छात्रवृत्ति अटक गई है। इनके फार्म सत्यापित तो हुए लेकिन छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई है। वहीं बड़ी संख्या में छात्रों के फॉर्म भी रिजेक्ट किए गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय स्तर पर सामान्य वर्ग में 4646 आवेदन सत्यापित किए गए, जिसमें 3468 को 222.40 लाख की छात्रवृत्ति मिली है। एससी वर्ग में 9575 आवेदन सत्यापित हुए, जिसमें 9227 को 252.24 लाख, ओबीसी में 31091 सत्यापित और 21926 को 474.94 लाख तथा अल्पसंख्यक में 6338 सत्यापित और 3385 को 109.01 लाख छात्रवृत्ति मिली है।
जिले में कुल 51650 आवेदनों का सत्यापन किया गया जिसमें 38006 विद्यार्थियों को करीब 10.58 करोड़ की छात्रवृत्ति जारी की गई है। समाज कल्याण अधिकारी केपी सिंह के अनुसार जिन फॉर्म में दिक्कत थी, उनको निरस्त किया गया है। जिन विद्यार्थियों को सत्यापन के बाद भी छात्रवृत्ति जारी नहीं हुई वो शासन स्तर से रुका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें