फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरटीई में तृतीय चरण के लिए 380 आवेदन मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर निशुल्क प्रवेश के लिए चल रही प्रक्रिया में बुधवार को तृतीय चरण के आवेदन का अंतिम दिन रहा। इसके कारण पोर्टल पर देर रात तक पंजीकरण जारी रहा। अब तक तीसरे चरण में 380 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि कुल आवेदनों की संख्या 4500 के पार पहुंच गई है। हालांकि पहले चरण में स्थान पाने वाले भी अबतक स्कूलों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आरटीई के तहत तीनों चरणों में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आवेदन किया है। पहले चरण में सर्वाधिक 3202 आवेदन आए थे। इनमें पात्रता जांच और लॉटरी प्रक्रिया के बाद 1001 बच्चों को विभिन्न निजी स्कूलों में प्रवेश दिया गया। दूसरे चरण में 599 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 243 बच्चों का चयन किया गया। वर्तमान में चल रहे तीसरे चरण में आवेदन का अंतिम दिन रहा।
हालांकि, प्रक्रिया के बीच एक अहम समस्या भी सामने आई है। पहले चरण में चयनित कई बच्चों को अब तक स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल सका है। इससे अभिभावक स्कूलों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इस स्थिति ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि अधिकारी सभी चयनित बच्चों को नियमानुसार प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया जारी होने की बात कह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें