फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 36 महिलाओं को किया सम्मानित, योजनाएं बताईं

विज्ञापन
गांधी प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में सम्मानित की गई महिलाएं स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को गांधी प्रेक्षागृह में बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद व डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने महिलाओं को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बालसेवा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन आदि योजनाओं के बारे में बताया। महिलाओं/बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और डायल 112 की जानकारी दी।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान 36 महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग की योजनाओं के बारे में दी जानकारी
बरखेड़ा। योगी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत ब्लॉक परिसर में प्रदर्शनी लगी। कार्यक्रम के तीसरे दिन शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से आयोजन किया गया।

खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश ने शिक्षकों व अभिभावकों को शिक्षा विभाग के लिए दी जाने वाली योजनाओं का धरातल पर अमल करने पर जोर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति से एक नए युग के निर्माण के संकेत मिलते हैं।
भाजपा नेता कमलेश गंगवार ने बताया कि सरकार आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक स्कूल में कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा मुहैया करा रही है। निशुल्क पुस्तकें, प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण योगी सरकार की देन है। इस अवसर पर पी एम श्री विद्यालय,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के शिक्षकों व छात्राएं मौजूद रहीं। परिसर में स्टाल पर शिक्षण की नवीन पद्धति के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें