पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। दूसरी पाली में इंटर की भूगोल विषय की हुई परीक्षा में 36 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की पंजाबी विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 18 बच्चे पंजीकृत थे। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, पहली पाली में इंटरमीडिएट की कृषि भौतिकी व कृषि जंतु विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें कुल 572 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 549 में परीक्षा दी और 23 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर की भूगोल की परीक्षा हुई। इसमें कुल 893 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 857 ने परीक्षा दी और 36 अनुपस्थित रहे। इनमें 24 छात्र और 12 छात्राएं शामिल रहे। परीक्षा को लेकर सचल दल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट भ्रमण कर नजर बनाए रहे। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। संवाद
आईसीएससी बोर्ड में हाईस्कूल की हिंदी विषय की हुई परीक्षा
आईसीएससी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को गोस्वामी मॉम्स प्राइड स्कूल परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। पंजीकरण 66 परीक्षार्थियों में कोई भी अनुपस्थित नहीं रहा।