फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अगले सप्ताह से 35 महिलाएं लेंगी मच्छरदानी बनाने का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में बिकेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की मच्छरदानी
विज्ञापन


पीलीभीत। अगले सप्ताह से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से मच्छरदानी बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अब तक 35 महिलाओं का चयन भी कर लिया गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एओपी के माध्यम से महिलाएं स्वयं ही बाजार से मच्छरदानी का कपड़ा खरीदकर, बनाने के साथ बाजार में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकेंगी।

एनआरएलएम की ओर से जिले में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विशेष कौशल देने के साथ विभागीय सहयोग से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है व अब तक सैंकड़ों महिलाओं को रोजगार दिलाया है। अब अगले सप्ताह से एसएचजी की महिलाओं को बाजार में बढ़ती मच्छरदानी की डिमांड को देखते हुए मच्छरदानी तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने इस माह ही जिले भर की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से आवेदन लिए थे। अब तक 35 महिलाओं को मच्छरदानी बनाने के लिए चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी स्वत: रोजगार वंदना सिंह ने बताया, पहले जो महिलाएं सिलाई ठीक से नहीं जानती हैं। उनको सिलाई सिखाते हुए मच्छरदानी बनाने का एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए केंद्र पर विशेष तौर पर प्रशिक्षक रहेंगे। महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद उनकी एओपी के माध्यम से मच्छरदानी की सामग्री दिलाई जाएगी, जिससे वह खुद मच्छरदानी तैयार कर बाजार में बेचते हुए अच्छा मुनाफा कमाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें