फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले की 34 सड़कों का होगा निर्माण

Wed, 26 Feb 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में गन्ना विभाग की ओर से 34 सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 643.43 लाख स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से प्रदेश सरकार ने इन सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की दुर्दशा सुधारने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री के समक्ष समस्याओं को रखा था।
इसके बाद उनके स्तर से पैरवी शुरू की गई थी। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र की कई प्रमुख और ग्रामीण सड़कों का पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। पीलीभीत क्षेत्र में सड़कों के विकास से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

मंजूर हुई सड़कों में बहेड़ी की सड़कें 01, बरखेड़ा की सड़कें 04, बीसलपुर की सड़कें 25,पीलीभीत की सड़कें 04 शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें